Move to Jagran APP

झमाझम बारिश के बाद किसान जुटे धनरोपनी कार्य में

प्रखंड में सावन पड़ते ही सोमवार की शुबह से हो रही झमाझम बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वारिसके बाद किसान धान की खेती करने के लिए खेतों के तरफ रुख कर लिए हैं। खेतों में पानी भरने से किसान जुताई व मेढ़बंदी आदि करने में जुट गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 08:37 PM (IST)
झमाझम बारिश के बाद किसान जुटे धनरोपनी कार्य में
झमाझम बारिश के बाद किसान जुटे धनरोपनी कार्य में

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड में सावन पड़ते ही सोमवार की सुबह से हो रही झमाझम बारिश से जगह-जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बारिश के बाद किसान धान की खेती करने के लिए खेतों के तरफ रुख कर लिए हैं। खेतों में पानी भरने से किसान जुताई व मेढ़बंदी आदि करने में जुट गए हैं। क्षेत्र में जो कृषक रोहिणी नक्षत्र में बिचड़ा  लगाए थे । वे कृषक धान रोपनी कार्य में  पूरी तरह  जुट गए हैं और उनका  धानरोपनी का कार्य  दो  तीन दिनों में  समाप्त हो जाएगा, लेकिन  वैसे कृषक जो रोहिणी नक्षत्र में  धान का बिचड़ा नहीं लगा पाए थे, वे किसान मिर्बिसरा नक्षत्र व आद्रा नक्षत्र में  धान का बीज बोए हैं। वैसे किसान झमाझम बारिश को देख  पछता रहे हैं, क्योंकि अभी तक वैसे किसानों का बिचड़ा तैयार नहीं हो पाया है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह  बारिश होती रही तो 10 से 15 दिनों के अंदर  धान रोपनी का कार्य  पूर्ण हो जाएगा। क्षेत्र में अच्छी बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आ है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं और वह खेतों में अभी से जुट गए हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.