राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा ब्राह्माणों का मार्गदर्शन : रंगनाथ
कोडरमा : ब्राह्माण महासंघ जिला इकाई कोडरमा की एक बैठक झुमरीतिलैया के विशुनपुर में आयोजित की गई। इसम
कोडरमा : ब्राह्माण महासंघ जिला इकाई कोडरमा की एक बैठक झुमरीतिलैया के विशुनपुर में आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से विश्व ब्राह्माण फेडरेशन के पूर्वी भारत प्रभारी रंगनाथ मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसमें आगामी 9 फरवरी को गुड़गांव में होने वाले राष्ट्रीय ब्राह्माण सम्मेलन की तैयारी, सफलता एवं झारखंड के विभिन्न जिलों से अधिक से अधिक ब्राह्मण कार्यक्रम में शामिल हो सकें, इन सभी ¨बदुओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व ब्राह्माण फेडरेशन के पूर्वी भारत प्रभारी रंगनाथ मिश्र ने कहा कि आगामी 9 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न राज्यों में लगातार बैठकें की जा रही है। इसी को देखते हुए उनके द्वारा रांची, धनबाद, गिरिडीह में बैठक करने के उपरांत आज कोडरमा में बैठक की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह होंगे। इसके अलावे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र सहित कई बड़े नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पूरे देश के ब्राह्मण समाज का मार्गदर्शन करेगा। उक्त कार्यक्रम में समाज के संस्कृति एवं सभ्यता को अक्षुण्ण रखने के अलावे समाज के उत्थान पर मंथन किया जायेगा। वहीं बिहार ब्राह्मण महासचिव अरूण पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा से देव संस्कृति के रक्षक रहें हैं। ब्राह्मणों ने हमेशा से समाज की बेहतरी के लिए कार्य किया है। बैठक की अध्यक्षता प्रभाकर तिवारी ने किया। जबकि संचालन प्रद्युमण त्रिपाठी ने किया। बैठक में झारखंड प्रदेश महासचिव अशोक उपाध्याय, संगठन सचिव झारखंड प्रदेश नागप्रेमी, नवल किशोर पांडेय, राधे शुक्ला, रितेश माधव, ओपी तिवारी आदि उपस्थित थे।