Move to Jagran APP

भगवान बिरसा हमारे आदर्श, बनेगी भव्य प्रतिमा : नीरा

:बिरसा मुण्डा जेल को बिरसा मुण्डा संग्रहालय के रुप से विकसित करने हेतु गांवों से पावन मिट्टी एकत्रित की जा रही है। कोडरमा जिला से भी सभी गांवों से मिट्टी एकत्रित कर रांची भेजा जा रहा है। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा की जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन कोडरमा में किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मंत्री डा. नीरा यादव ने कहा कि हम सब भाग्यशाली

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:07 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 08:07 PM (IST)
भगवान बिरसा हमारे आदर्श, बनेगी भव्य प्रतिमा : नीरा
भगवान बिरसा हमारे आदर्श, बनेगी भव्य प्रतिमा : नीरा

कोडरमा: बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय के रूप से विकसित करने हेतु गांवों से पावन मिट्टी एकत्रित की जा रही है। कोडरमा जिला से भी सभी गांवों से मिट्टी एकत्रित कर रांची भेजी जा रही है। इसे लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा की जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक भवन कोडरमा में किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित मंत्री डा. नीरा यादव ने कहा कि हम सब भाग्यशाली है कि बिरसा मुण्डा का जन्म झारखण्ड की धरती पर हुआ है। भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलकर सशक्त झारखंड का निर्माण किया जाना है। सरकार बिरसा मुंडा संग्रहालय में राज्य के सभी गांवों के मिट्टी से भव्य प्रतिमा का निर्माण करेगी। राज्य के सभी गांवों से पावन मिट्टी को एकत्रित कर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा तैयार करेगी। इसी दिन बिरसा मुंडा जेल को बिरसा मुंडा संग्रहालय में तब्दील कर उन्हें सम्मान दिया जाएगा। सरकार स्तर से इस दिशा में कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान बिरसा के आदर्शों पर चलते हुए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निवर्हन करने की जरूरत है। सभी अच्छे नागरिक बनकर समाज के बेहतरी के दिशा में कार्य करेंगे तो सर्वविकास होगा। भगवान बिरसा के त्याग को भूलाया नहीं जा सकता। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के बलिदान व उलगुलान ने उन्हें भगवान बना दिया। उनके जीवन से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। भगवान बिरसा मुंडा का उद्देश्य जल, जमीन व जंगल का बचाव करना था। आजादी के लिए उनका प्रयास अमूल्य है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी, अध्यक्ष नगर पंचायत कांति देवी, निदेशक डीआरडीए अनुज प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नरेश रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी र¨वद्र ¨सह, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख एवं अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.