राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा के लिए मिला प्रशिक्षण
कोडरमा : एनसीइआरटी के सहयोग से कक्षा 10 के लिए 5 फरवरी को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण पर
कोडरमा : एनसीइआरटी के सहयोग से कक्षा 10 के लिए 5 फरवरी को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा होगी। इसकी तैयारी के लिए शनिवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय कोडरमा में जिले के 57 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं क्षेत्र पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनारायण साह उपस्थित थे। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 57 विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य व क्षेत्र पर्यवेक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा से संबधित सभी प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका, अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही निर्देश दिया की परीक्षा समाप्ति के बाद प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका एवं अन्य बची सभी सामग्रियों को डीइओ कार्यालय में जमा करेंगे। मौके पर कोडरमा प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चंडीचरण राय, सतगांवा के कृष्णा मेहता, मरकच्चो बीईईओ, जयनगर बीईईओ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश सिन्हा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार राज, सीएच स्कूल के प्राचार्य कार्तिक तिवारी, सीडी बालिका उच्च विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य बनानी सरकार, डोमचांच सीएम उच्च विद्यालय के प्राचार्य कपिलदेव प्रजापति, देवीपूर उच्च विद्यालय के प्राचार्य नवल ¨सह, सर्वोदय जमा दो उच्च विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद्र मंडल, जयनगर जमा दो उच्च विद्यालय के प्राचार्य जवाहर लाल पांडेय, सतवेधवा उच्च विद्यालय के प्राचार्य मुन्नर पाल, राजेद्र प्रसाद यादव, सुदीप, सहाय दिनेश गोप आदि उपस्थित थे।