राजद ने नये नप प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच दक्षिणी पंचायत भवन में रविवार को डोमचांच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रति
डोमचांच (कोडरमा): डोमचांच दक्षिणी पंचायत भवन में रविवार को डोमचांच नगर पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत व सम्मान राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने एक समारोह आयोजित कर किया। समारोह की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष मनोज रजक और संचालन रंजीत ¨सह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत लोगों ने अतिथियों को बुके देकर किया इसके उपरांत मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद अध्यक्ष ने एकजुट होकर नगर पंचायत के विकास में दायित्व निभाने की अपील की। कहा कि नगर पंचायत की जनता के भरोसे पर खरा उतरना सभी प्रतिनिधियों का पहला कर्तव्य है। जनता की छोटी-छोटी समस्याओं में गंभीर होने की जरूरत है। डोमचांच को बेहतर, स्वच्छ, सुन्दर बनाने में सभी को सहभागिता निभाने की अपील की।मौके पर जिप सदस्य शांतिप्रिया, वीरेंद्र मेहता, कामाख्या नारायण ¨सह, देवेंद्र मेहता आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर नगर उपाध्यक्ष पप्पू मेहता, शिव नारायण पांडे, मुरली राम, अरुण मेहता,भगवान साव, सुरेश कुमार, राजकुमार यादव ,सुरेंद्र यादव ,प्रदीप यादव, शिवनाथ यादव, संजय दास, संजय पासवान, संतोष कुमार, सत्यम कुमार, बलराम भारती, भागवत खटीक ,विनीता देवी, श्याम लाल यादव, ललिता देवी, रामचंद्र यादव, सुरेश प्रसाद यादव, शिव शंकर राम,आरती देवी, गुड़िया देवी, आशा देवी, अनिल यादव, उमेश महतो, अविनाश कुमार, संजय कुमार ¨सह , अशोक यादव, नीलकंठ मेहता पुष्पा देवी आदि उपस्थित थे।