सांसद अन्नपूर्णा देवी की सासू मां का निधन
पूर्व मंत्री स्व. रमेश प्रसाद यादव की माता व स्थानीय सांसद अन्नपूर्णा देवी की सास सुगिया देवी (
संवाद सहयोगी, कोडरमा: पूर्व मंत्री स्व. रमेश प्रसाद यादव की माता व सांसद अन्नपूर्णा देवी की सास सुगिया देवी (80) का निधन सोमवार की शाम उनके चाराडीह स्थित आवास पर हो गया। वो पिछले कुछ समय से बीमार चल रहीं थी। उनके निधन पर विधायक डॉ. नीरा यादव, भाजपा के वरीय नेता रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रवि मोदी, अशोक आर्या, व्यवसायी श्याम सुंदर सिघानिया, सुदर्शन यादव, मुखिया इंदिरा देवी, समाजसेवी सनत कुमार दा, राजकुमार यादव, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष कांति देवी, उपाध्यक्ष कुलवीर सालूजा, झुमरीतिलैया नगर पर्षद के अध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष संतोष यादव, जूही दासगुप्ता, पिकी जैन, झुमरीतिलैया आरएलएसवाई कॉलेज के प्राचार्य हलधर प्रसाद समेत जिले के सैकड़ों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।