बीमा धारकों के पैसों का दुरूपयोग बर्दास्त नहीं
झुमरीतिलैया के विश्राम बाग रोड स्थित मोदी धर्मशाला में भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ (लियाफी) का आम सभा सह चुनाव का कार्यक्रम शनिवार को हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कमल ने कहा कि 40 करोड़ बीमा धारकों का दुरूपयाग बर्दास्त नहीं होगा।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झुमरीतिलैया के विश्राम बाग रोड स्थित मोदी धर्मशाला में भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ (लियाफी) का आम सभा सह चुनाव का कार्यक्रम शनिवार को हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लियाफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कमल ने कहा कि 40 करोड़ बीमा धारकों के पैसे का दुरूपयाग बर्दास्त नहीं होगा। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार का नजरिया भारतीय जीवन बीमा निगम के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि एलआइसी का निजीकरण होता है तो सड़क से संसद तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के 12 लाख अभिकर्ता एकजुट होकर भारत सरकार की जन विरोधी निर्णय का विरोध करें और मार्च के प्रथम सप्ताह से सभी एलआइसी के कार्यालयों के समक्ष अभिकर्ता जागरूकता अभियान के तहत गेट पर धरना दें। एलआइसी अभिकर्ता 95 प्रतिशत व्यवसाय करते हैं, वर्तमान में जनवरी माह तक डेढ़ लाख करोड़ प्रथम प्रीमियम जमा किया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए लियाफी के हजारीबाग मंडल अध्यक्ष एस अंसारी, उपाध्यक्ष नंदलाल वर्णवाल, मंडल सहसचिव आरएस उपाध्याय, स्थानीय शाखा अध्यक्ष बालेश्वर यादव, सचिव कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि एलआइसी प्रबंधन अभिकर्ताओं का शोषण कर रही है। खासकर झुमरीतिलैया ब्रांच के द्वारा कर्मचारियों प्रबंधक के द्वारा शोषित किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सभी अभिकर्ताओं को मेडिक्लेम की सुविधा, ग्रेच्यूटी 20 लाख देने, कार्य के दौरान अभिकर्ता के मृत्यु होने पर 25 लाख का मुआवजा देने, अभिकर्ताओं को आर्थिक सैनिक का दर्जा देने की बात कही। समारोह को एलआईसी के स्थानीय शाखा के मुख्य प्रबंधक वीवी मंडल विकास अधिकारी संजय कुमार, सुशील कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर यादव ने की, जबकि संचालन द्वारिका राणा ने किया।