भाजपा झुमरीतिलैया नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक
भाजपा झुमरीतिलैया नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक ब्लॉक परिसर स्थित बहुउद्देशीय सांसद भवन में मंगलवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से नगर मंडल के प्रभारी रामकिशुन यादव उपस्थित थे ।बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम के बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष रामचन्द्र ¨सह में विस्तार रूप से सभी को बताया।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाजपा झुमरीतिलैया नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक ब्लॉक परिसर स्थित बहुउद्देशीय सांसद भवन में मंगलवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से नगर मंडल के प्रभारी रामकिशुन यादव उपस्थित थे ।बैठक में मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम के बारे में भाजपा जिलाध्यक्ष रामचन्द्र ¨सह में विस्तार रूप से सभी को बताया। बैठक में आगामी 3 फरवरी को गिरिडीह में कार्यकर्ता सम्मेलन में जाने के लिए शक्ति केंद्र एवं सभी वार्ड के प्रभारी,संयोजक, सहसंयोजक को फार्म दिया गया। जिसे 31 जनवरी तक फॉर्म भरकर नगर अध्यक्ष के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में मुख्य रूप से वार्ड के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक उपस्थित थे। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आस्था जताते हुए दर्जनों लोग दूसरे दल छोड़ कर भाजपा टोल फ्री नंबर 1800 266 1001 डायल करा कर जिला अध्यक्ष रामचन्द्र ¨सह ने दर्जनों कार्यकर्ता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाएं। जिला अध्यक्ष रामचन्द्र ¨सह ने उन लोगों को माला पहनाकर पार्टी मैं स्वागत किया ।अंत में एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रख कर ईश्वर से प्रार्थना की गई और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवनारायन मोदी ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री किशोर पंडित ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष विरेन्द्र ¨सह, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंण्डित, बासुदेव शर्मा, राज किशोर प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, शशिभूषण प्रसाद, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, सविता देबी, पिन्टू मजूमदार, अनिल ¨सह, विनोद सिन्हा, किशुन यादव, राजेश कुमार सिन्हा, रवि कपसिमे, सतीश कुमार, अजीत कुमार ,रोहित जायसवाल,सूरज कुमार, प्रीतम कुमार, बालदेव राणा आदि उपस्थित थे।