मरकच्चो गोली कांड के लिए माफी मांगे मरांडी : श्यामदेव
भाकपा माले चंदवारा प्रखंड कमेटी की बैठक पंचायत भवन कांकों में प्रखंड सचिव विरेंद्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई।बैठक में राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी मरकचो गोलीकांड में सैकड़ों की संख्या में चंदवारा से चलना है।
चंदवारा (कोडरमा): भाकपा माले चंदवारा प्रखंड कमेटी की बैठक पंचायत भवन कांकों में प्रखंड सचिव वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इसमें राज्य कमेटी सदस्य श्यामदेव यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी मरकच्चो गोलीकांड की बरसी पर सैकड़ों की संख्या में चंदवारा से चलना है। मरकच्चो गोली कांड में शहीद तीन साथियों को श्रद्धांजलि देना है। बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में दर्जनों गोली कांड की घटनाएं हुई हैं, जिसमें मरकच्चो भी शामिल हैं। इसलिए मरकच्चो गोली कांड के लिए बाबूलाल मरांडी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। आनेवाले लोकसभा चुनाव में भाकपा माले सांसद र¨वद्र राय और मोदी के जुमलेबाज सरकार को करारा जवाब देगी। मोदी के लूट और झूठ तो जनता समझ चुकी है। महंगाई बढ़ी है, बेरोजगारी बढ़ी है, गरीबों से अंधाधुंध टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन गरीबों और किसानों को साधन नहीं दिया जा रहा है। इसलिए मध्यम व्यापारी, किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र नौ जवान गुस्सा में है।
बैठक में रविशंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, कामेश्वर भारती, गुलाब गिरी, शत्रुघन भारती, रामवृक्ष गिरी, संजय यादव, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, बद्री यादव, किशन राणा, सत्येंद्र यादव, रामचंद्र यादव, प्रकाश चंद्र राय, अर्जुन भारती, कैलाश भारती आदि उपस्थित थे।