Move to Jagran APP

झुमरीतिलैया में हेमंत सोरेन की सभा आज

झारखंड मुक्ति मोर्चा का बदलाव यात्रा व आमसभा शुक्रवार को कोडरमा प्रखंड मैदान में होगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य गंगा यादव व नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 08:02 PM (IST)Updated: Fri, 06 Sep 2019 06:56 AM (IST)
झुमरीतिलैया में हेमंत सोरेन की सभा आज
झुमरीतिलैया में हेमंत सोरेन की सभा आज

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : झारखंड मुक्ति मोर्चा का बदलाव यात्रा व आमसभा शुक्रवार को कोडरमा प्रखंड मैदान में होगा। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य गंगा यादव व नगर अध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि झामुमो की यह बदलाव यात्रा सह आमसभा के पूर्व बरियारडीह मरकच्चो चौक के समीप भव्य स्वागत किया जाएगा, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री महेशपुर चौक डोमचांच पहुंचेगे और यहां भी स्वागत होगा। इसके उपरांत झुमरीतिलैया पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा और शहर में एक रैली निकाली जाएगी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। नेता द्वय ने बताया कि कोडरमा के कोने-कोने से लोग बदलाव यात्रा सह आमसभा में भाग लेंगे। आमसभा में डुमरी विधायक जगन्नाथ महतो, गोमिया विधायक बबीता देवी, राजधनवार के पूर्व विधायक मो. निजामुद्दीन अंसारी भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.