विद्यालय विकास समिति की बैठक में व्यवस्था दुरुस्त करने पर हुई चर्चा
उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपुर चोपनाडीह मरकच्चो में विद्यालय
संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): उत्क्रमित उच्च विद्यालय जगदीशपुर चोपनाडीह, मरकच्चो में विद्यालय प्रबंधन सह विकास समिति की बैठक विधायक अध्यक्ष डा. नीरा यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में विद्यालय में चारदिवारी निर्माण, अशोक चौधरी द्वारा अपूर्ण भवन निर्माण, विद्यालय बंद होने के उपरांत असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, खेलकूद हेतु आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता, योगाभ्यास एवं कोबिड 19 को ध्यान में रखते हुए शिक्षण व्यवस्था संचालित करना आदि प्रस्ताव रखा गया। बैठक का संचालन प्रधानाध्यापक पंकज कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक विद्यालय में किए गए निर्माण कार्य एवं विकास के कार्यों से समिति को अवगत कराया गया। साथ ही विद्यालय में कंप्यूटर उपलब्ध होने के उपरांत कंप्यूटर शिक्षक के अभाव में कंप्यूटर की शिक्षा छात्र छात्राओं को नहीं मिल पा रही है। इसे विशेष ध्यान में रखते हुए कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्था करने पर समिति से निवेदन किया गया। वहीं अन्य विद्यालयों की तरह उच्च विद्यालयों में भी दैनिक वेतन के आधार पर कंप्यूटर शिक्षक की व्यवस्था की जा सकती है। विधायक डॉ. नीरा यादव ने सही प्रस्तावित बिदुओं का प्रतिवेदन बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया एवं विद्यालय निरीक्षण भी की। बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि बंशी रजक, विकास समिति के सदस्य कार्तिक पंडित ,किशोर पंडित, गीता देवी, मुखिया मंजूर आलम ,बैजनाथ राय ,विवेक दास, मिलन तथा विद्यालय प्रबंधन समिति एवं प्रबंधन का विकास समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में विद्यालय सहायक शिक्षक कृष्णदेव रविदास, नीलिमा पुरुषोत्तम, राजेश कुमार, अब्दुल वहाब, अजीत कुमार दास, निसार उद्दीन, संजय कुमार, संतोष कुमार यादव, मो. जमालुद्दीन, कौशल कुमार गुप्ता, पारा शिक्षक कपिलदेव ठाकुर, रंजीत राणा, पिटू यादव, रामशरण यादव, विनय कुमार यादव आदि उपस्थित थे।