खेल से मिलता है भाईचारे को बढ़ावा
यादे हुसैन कमिटी मरकच्चो के तत्वाधान में रविवार को तीजा खेल का प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मरकचो के कर्बला नगर स्थित रैनी टाँड़ मैदान में डॉ जावेद अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।परंपरागत हथियारों के खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मरकचो ज्ञानमनी एक्का ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मदनी रजा क्लब कुसमई गिरिडीह, चांदनी क्लब नगरितो, अमन कमेटी कोडरमा पंजतन क्लब नावाडीह, न्यू स्मार्ट क्लब मंझगावां, गोल्डन स्पोर्टिग चदरा पिपराडीह, समेत कई क्लबों के खिलाड़ियों ने परंपरागत हथियारों का जोखिम भरे खेलों का प्रदर्शन किया।
मरकच्चो (कोडरमा): यादे हुसैन कमिटी मरकच्चो के तत्वाधान में रविवार को तीजा खेल का प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मरकचो के कर्बला नगर स्थित रैनीटांड़ मैदान में डॉ. जावेद अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। परंपरागत हथियारों के खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मरकचो ज्ञानमनी एक्का ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में मदनी रजा क्लब कुसमई गिरिडीह, चांदनी क्लब नगरितो, अमन कमेटी कोडरमा पंजतन क्लब नावाडीह, न्यू स्मार्ट क्लब मंझगावां, गोल्डन स्पोर्टिग चदरा पिपराडीह, समेत कई क्लबों के खिलाड़ियों ने परंपरागत हथियारों का जोखिम भरे खेलों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मोईन अंसारी, महताब आलम, एयाज अहमद ने निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ ज्ञानमनी एक्का उपस्थित थी। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को कमेटी के द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव, जीप सदस्य राजकुमार यादव, कैलाश यादव, जावेद मस्तान, मुखिया शाकिर अली, डॉ. अंसार आलम, जावेद शेख, मो. इस्त्राइल, गुलाम मुस्तफा,समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।