प्रखंड भाजपा की बैठक में बूथों की हुई समीक्षा
आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मरकच्चो प्रखंड के पंचायत नावाडीह वन के पंचायत भवन में शुक्रवार को भाजपा की बूथ अध्यक्षों, पंचायत संयोजकों, मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक प्रखंडस्तरीय बैठक हुई।
मरकच्चो (कोडरमा): आगामी 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर मरकच्चो प्रखंड के पंचायत नावाडीह वन के पंचायत भवन में शुक्रवार को भाजपा की बूथ अध्यक्षों, पंचायत संयोजकों, मंडल के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक प्रखंडस्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री शिवेन्द्र नारायण सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में प्रमुख रूप से बूथों की समीक्षा की गई तथा जिन बूथों पर अब तक किसी कारणों से बूथ कमेटी नहीं बन पाई थी उन बूथों पर जाकर बूथ कमेटी का गठन करने एवं पंचायत स्तरीय कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही साथ सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसका ध्यान प्रत्येक कार्यकर्ताओं को रखना है और उन योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम पूरी निष्ठा से करना है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार साहा ने किया। बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कार्तिक साव, सांसद प्रतिनिधि शंभू ¨सह, प्रकाश पोद्दार, रवींद्र पांडेय, विधायक प्रतिनिधि सदानंद वर्मा, वंशी राम ,उपाध्यक्ष मनोज पासवान, सुनील यादव, भूषण मोदी, पवन कुमार ¨सह, रामचन्द्र राणा, सुरेश दास, पुरन्जय पाण्डेय ,रवि ¨सह,विनोद यादव, दिनेश प्रसाद बनवारी यादव, नंदकिशोर भारती, महेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।