कांग्रेस ने निकाला रिक्शा, ठेला व बैलगाड़ी मार्च
कांग्रेस कमेटी जिला इकाई कोडरमा के तत्वाधान में शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार हो रही बृद्धि एवं जिले में नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला गया। इसके लिए कांग्रेस ने कोडरमा हनुमान मंदिर से कोडरमा समाहरणालय तक बैलगाड़ी, रिक्सा, ठेला साथ मार्च निकाला गया।
कोडरमा : कांग्रेस कमेटी जिला इकाई कोडरमा ने शनिवार को पेट्रोलियम पदार्थो में लगातार हो रही मूल्यवृद्धि व जिले में नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर शनिवार को बैलगाड़ी, रिक्शा, ठेला मार्च निकाला। मार्च कोडरमा हनुमान मंदिर से कोडरमा समाहरणालय तक निकाली गई। मार्च में कांग्रेस के विभिन्न प्रखंडों के महिला व पुरूष कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लो, केंद्र की भाजपा सरकार होश में आओ, बिजली आपूर्ति नियमित करो, रघुवर सरकार हाय-हाय के नारे लगाते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद ¨सह, कोडरमा विधानसभा प्रभारी रमेश ठाकुर, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी राजकुमार यादव, प्रदेश सचिव धनंजय ¨सह मुख्य रूप से उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकू ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामलखन पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा, युवा नेता सईद नसीम, प्रदेश प्रतिनिधी तुलसी मोदी जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडेय, कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता, सतगांवा प्रखंड अध्यक्ष विजय ¨सह, रामलखन ¨सह, नारायणय पांडेय, अर¨वद सेठ, देवेंद्र ¨सह, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष विनोद राम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. आमीर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष फैयाज कैसर, एससी प्रकोष्ट अध्यक्ष विनोद पासवान, असंगठित मजदूर प्रकोष्ट अध्यक्ष भागीरथ पासवान, मनरेगा अध्यक्ष भोला दास, ओबीसी से पवन कुमार यादव, संजय शर्मा, विजय पोद्धार, केसरी देवी, शांति देवी , सुषमा पांडेय, असगरी खातुन, इशरत जहां सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में एक प्रतिनिधि मंडल विभिन्न मांगों से संबधित राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा।