विहिप ने स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्माचारी का किया अभिनंदन
विहिप ने स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्माचारी का किया अभिनंदन
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन में शामिल होने के लिए लोहरदगा से विहिप के प्रदेश मार्गदर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य बह्माचारी को आमंत्रित किया गया। इस गौरव के पल को लेकर लोहरदगा के विश्व हिदू परिसद के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्माचारी का अभिनंदन किया। सभी पदाधिकारियों ने मिल कर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्माचारी को अंग वस्त्र प्रदान कर और शुभ तिलक लगा कर उनका सम्मान किया। विहिप जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन पटेल, सचिव दिलीप पांडेय, सह सचिव जितेंद्र सिंह, किशोर बंगा, सरोज खत्री, कृष्ण सिंह, बजरंग दल संयोजक चंदन गोयल आदि ने स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी का अभिनंदन किया। मौके पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि मंदिर का अस्तित्व लगभग 1600 वर्ष पूर्व तक था। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में अब पुन: मंदिर के निर्माण के लिए 5 अगस्त को प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन किया जाना है। उन्हें निमंत्रण मिलना सौभाग्य की बात है।