आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो रहा श्रम कल्याण हॉल
कोडरमा में जब माइका ने चमक बिखेरी तो सरकारी स्तर पर भी सिनेमा हॉल चलने लगा। समय के साथ-साथ माइका में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ इस एकमात्र हॉल में भी मंदी छाने लगा। करीब 40 साल पूर्व निर्मित शहर का श्रम कल्याण स्थित हॉल मनोरंजन का एकमात्र साधन हुआ करती थी। श्रम कल्याण विभाग द्वारा यहां लोगों के मनोरंजन के लिए आये दिन फिल्म दिखाई जाती थी। उस समय यह हॉल आकर्षण का केंद्र होता था।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा में जब माइका ने चमक बिखेरी तो सरकारी स्तर पर भी सिनेमा हॉल चलने लगा। माइका में उतार-चढ़ाव के साथ-साथ सिनेमा हॉल ने भी अनेकों चटख और उदास रंग देखे। अब 60 साल पुराना ये हॉल एक बार फिर आधुनिक साज-सज्जा के साथ लोगों के मनोरंजन के लिए तैयार है। कभी श्रम कल्याण विभाग का यह हॉल लोगों के मनोरंजन का केंद्र हुआ करता था। अभ्रक व्यापार में मंदी के साथ-साथ यह हॉल भी धीरे-धीरे जर्जर होते चला गया। लिहाजा इस हॉल से लोगों का नाता भी खत्म होता गया। भवन को दुरुस्त करने की मांग कई बार शहरवासियों ने की लेकिन धन का अभाव बाधक बनता रहा। लेकिन अब लंबे अरसे के बाद शहरवासियों को नये लूक में यह हॉल मिलने जा रहा है। झुमरीतिलैया के महाराणा प्रताप चौक के निकट श्रम कल्याण हॉल अब पूरी तरह बदला-बदला नजर आने लगा है। हॉल के जीर्णाेद्धार का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और इसमें लाइटिग व अन्य व्यवस्था के बाद 30 अप्रैल को हॉल श्रम विभाग को मिल जाएगा।
संवेदक एस कुमार के अनुसार पूरे भवन में नए चौखट-दरवाजे लगाने के साथ ही आकर्षक लाइटिग भी की जा रही है। छत को पूरी तरह वाटरप्रूफ किया जा रहा है। पोल सिलिग, टाइल्स, मार्बल आदि लगाये गए हैं। इसमें लगभग 42 लाख रुपया का खर्च आया है। मंच के दोनों ओर 9-9 फीट की सीढ़ी बनाई गई है तथा 16/30 का मंच बनाया गया है।