Move to Jagran APP

20वीं बरसी याद किए गए महेश सिंह

मरकच्चो गोलीकांड की 20वीं बरसी के मौके पर सोमवार को प्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 07:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:44 PM (IST)
20वीं बरसी याद किए गए महेश सिंह
20वीं बरसी याद किए गए महेश सिंह

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): मरकच्चो गोलीकांड की 20वीं बरसी के मौके पर सोमवार को प्रखंड के शहीद मैदान में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं माले कार्यकर्ताओं ने गोलीकांड के शहीदों के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। मौके पर राजधनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव, झामुमो भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष एम चंद्रा व राजधनवार की जिप सदस्य जयंती चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थीं। मरकच्चों गोलीकांड में शहीद महेश सिंह की पत्नी संगीता देवी ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को इब्राहिम अंसारी, जिला सचिव राजेंद्र मेहता, सीताराम सिंह, विनोद पाण्डेय, विजय पासवान, अशोक यादव, पार्वती देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक यादव व संचालन बहादुर यादव ने की। मौके पर रामेश्वर चौधरी, मो. सेराज, गुलाम मूस्तूफा, शिवशंकर यादव, सहदेव यादव, मंसूर आलम, नारायण मोदी, शंभू शरण मिस्त्री, बहादुर यादव, लालबिहारी मेहता, तुलसी राणा, भूनेश्वर ठाकुर, युगल यादव, सावित्री तिवारी, रामदेव ठाकुर, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र साव, महादेव दास, विजय दास, अफजल शेख, भागीरथ सिंह, पार्वती देवी, रुखसाना खातून, अफसाना खातून, बसंत साव, संदीप सिंह, अख्तर अंसारी आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.