Move to Jagran APP

नगर पंचायत प्रशासक के कार्यों की हो जांच : रामधन

नगर पंचायत कोडरमा में मनमाने तरीके से

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Jan 2022 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jan 2022 08:16 PM (IST)
नगर पंचायत प्रशासक के कार्यों की हो जांच : रामधन
नगर पंचायत प्रशासक के कार्यों की हो जांच : रामधन

निविदा की जांच की उठी मांग

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, कोडरमा: नगर पंचायत कोडरमा में मनमाने तरीके से योजनाओं के आवंटन को लेकर नगर प्रशासक जितेन्द्र कुमार जैसल के क्रियाकलापों की जांच की मांग विभिन्न राजनीतिक दलों ने की है। पहले बिना टेंडर और बाद में गोपनीय तरीके से चार संवेदकों को काम आवंटन किए जाने को लेकर राजद व कांग्रेस के नेताओं ने डीसी से कार्य आवंटन की जांच की मांग की है। राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि नगर प्रशासक जितेन्द्र कुमार जैसल काफी समय से कोडरमा में पदस्थापित हैं। वे झुमरीतिलैया नगर पर्षद व नगर पंचायत कोडरमा में कई बार कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित रहें हैं। लेकिन उनका क्रियाकलाप संतोषप्रद नही है। उन्होंने कहा कि इस मामले को वे सरकार स्तर तक पहुंचाएंगे। उनके पदस्थापन के दौरान हुई कार्यों की जांच की मांग की जाएगी। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकु ने कहा कि निविदा में अनियमितता की जानकारी मिलते ही वे 12 जनवरी को नगर प्रशासक से मिलकर इस संबंध में जानकारी ली और स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास करने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की गड़बड़ी पर नगर विकास विभाग एवं कोडरमा डीसी द्वारा उचित संज्ञान लिया जाना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.