डीसी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय एवं अपने आवास के पास पौधारोपण कर जल व पर्याव
By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:48 PM (IST)
कोडरमा: उपायुक्त आदित्य रंजन ने समाहरणालय एवं अपने आवास के पास पौधारोपण कर जल व पर्यावरण संरक्षण करने का लोगों को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने हर विशेष दिन के अवसर पर पौधरोपण करना चाहिए। अधिक से अधिक पौधरोपण करने से जल व पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सकता है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जल संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। इससे प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ मानव जीवन और पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण कर इसकी देखभाल भी नियमित रूप से करें, तभी पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने वातावरण को प्रदुषण मुक्त बनाने के लिए सभी को आगे आने की अपील की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें