22 जनवरी को सेविका सहायिका करेंगी प्रदर्शन
आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्फ
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): आल इंडिया फेडरेशन आफ आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्फर्स (आइफा) के आह्वान पर देशभर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 22 जनवरी को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगी। उक्त निर्णय मंगलवार को प्रखंड परिसर में आयोजित झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका पोषण सखी संघ (सीटू) की बैठक मे लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद व संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार ने भी आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय बढ़ाने का अपना वादा नहीं निभाया, जिसके खिलाफ बजट सत्र में विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। जिले में चार माह से पोषाहार राशि बकाया है। छह माह से एफसीआइ से चावल नहीं मिला है। फिर भी सेविका बाजार से उधार लेकर आंगनबाड़ी बच्चों को सूखा राशन दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 का बकाया मानदेय जिसकी राशि आइडीबीआइ बैंक में पड़ा है। मतदाता सूची का काम करने के बाद बीएलओ के लिए आवंटन होने के बावजूद प्रोत्साहन भत्ता अंचल कार्यालय से नहीं दिया जा रहा है। इन सारे मुद्दों को जिला स्तरीय प्रदर्शन मे उठाया जाएगा। बैठक में प्रदेश संयुक्त सचिव पूर्णिमा राय, शकुंतला मेहता, मंजू मेहता, उर्मिला देवी, कविता यादव, जरीना खातून, सोनीका भारती, संध्या वर्णवाल, गीता देवी, दीपा, रीना देवी, संध्या कुमारी, मुशरत खातुन, रानी, निर्मला देवी, तरन्नुम हाशमी, ललिता देवी, रीता, संजू देवी, सुनैना देवी, नाहिद अख्तर, शबाना कौशर, बेबी, पुनम देवी, प्रियंका, बबीता देवी, कंचन देवी, संगीता, अर्चना देवी, उषा देवी, रुकसाना खातून, राखी रजक, कुंती देवी, कांति देवी, देवंती देवी, किरण देवी, सविता, सुनीता, रूपा देवी, माधुरी देवी, अफसाना खातून, तबस्सुम परवीन सहित काफी संख्या में सेविका-सहायिका और पोषण सखी उपस्थित थीं।