Move to Jagran APP

आदिवासियों को अंगवस्त्र भेंट कर कांग्रेस ने किया सम्मानित

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:35 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:19 AM (IST)
आदिवासियों को अंगवस्त्र भेंट कर कांग्रेस ने किया सम्मानित
आदिवासियों को अंगवस्त्र भेंट कर कांग्रेस ने किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, कोडरमा: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को झरनाकुंड स्थित बिरहोर टोला के आदिवासियों के बीच सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जोनल कोऑर्डिनेटर(पलामू प्रमंडल) भीम कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आदिवासियों की हित की लड़ाई लड़ी है। मौके पर कोडरमा कांग्रेस द्वारा अंग वस्त्र, मास्क, खाद्य सामग्री एवं फल वितरित कर आदिवासियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्टेट कोऑर्डिनेटर असंगठित कामगार कांग्रेस नेता भागीरथ पासवान ने किया, जबकि कार्यक्रम की सफलता में वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कामरान खान, चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष शाहबान खान, वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडे का योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया धीरज कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, असंगठित कामगार जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, पूर्व महिला अध्यक्ष केसरी देवी, महिला नेत्री प्रीति सहाय युवा नेता नवनीत ओझा, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, सचिव सुबोध कुमार, सचिव सहूद खान, शशिकांत यादव, रोहित गिरी, पप्पू सिंह, निरंजन सिन्हा, बिट्टू रवानी, खड़िया मुंडा, दीपक मुंडा, सोमा मुंडा, गुदीर मुंडा उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम एवं कोडरमा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने संयुक्त रूप से किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.