आपदा राहत के लिए जुटाई जा रही है धनराशि
अग्निकांड सहित अन्य आपदाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग जागरूकता सप्ताह मना रहा है। उद्?देश्य समाज में आपदाओं से बचने के लिए लोगों को हर मोर्चे पर तैयार करना है। इसके तहत जगह-जगह लोगों के बीच पंपलेट का वितरण व हाट-बाजार स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आहुत की जा रही है
कोडरमा:अग्निकांड सहित अन्य आपदाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग जागरूकता सप्ताह मना रहा है। उद्देश्य समाज में आपदाओं से बचने के लिए लोगों को हर मोर्चे पर तैयार करना है। इसके तहत जगह-जगह लोगों के बीच पंपलेट का वितरण व हाट-बाजार, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आहुत की जा रही है। वहीं आपदा प्रभावित इलाकों में सहायता के लिए धनराशि भी जुटाये जा रहे है। गुरूवार को अग्निशमन सेवा के जिला प्रभारी एससी सुंडी के नेतृत्व में विभाग के लोगों ने उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों से आपदा राहत के लिए चंदा जुटाया। श्री सुंडी ने बताया कि 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। लोगों के बीच जागरूकता से जुड़ी पंपलेट वितरण की जा रही है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत धनराशि जुटाकर आपदा राहत कोष में जमा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में हर क्षेत्र में अग्निकांड की घटनाएं बढ़ जाती है। सचेत रहकर घटनाओं से बचा जा सकता है। असावधानी ही अग्निकांड की घटनाओं को जन्म देती है। घरों में छोटे उपाय भी भविष्य के लिए कारगर हो सकता है। लोगों को रात में धुम्रपान से बचना चाहीए वहीं घर में एलपीजी स्टोव से काम समाप्त होते ही रेगुलेटर से ही गैस बंद करना चाहीए। किचेन में जलने वाली सामग्रियों का भंडारण कम करना चाहीए। वहीं आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का प्रयोग नहीं करना चाहीए। उन्होंने लोगों को इलेक्ट्रीक से जुड़े मामलों में भी काफी सावधानी बरतने की अपील की। कहा कि घर में टुटे हुए स्वीच को तत्काल बदलना चाहीए। लंबे समय तक घर छोड़कर जाते समय मेन स्वीच को ऑफ करना नहीं भुलना चाहीए। वहीं खलिहान में दौनी करते समय बिजली के नंगे तारों का प्रयोग तथा धूम्रपान नहीं करना चाहीए। उन्होंने आग लगने की स्थिति में भी लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि ऐसी स्थिति में विद्युत से जुड़ी सभी उपकरण बंद करना चाहीए, छत अथवा खिड़की से कुदने का प्रयास नहीं करना चाहीए।