जिले की थाईबॉ¨क्सग टीम गई छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 1
कोडरमा: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक होने वाली 64वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स 2018-19 प्रतियोगिता के लिए झारखंड के चयनित 24 खिलाड़ी एवं 6 प्रशिक्षक एवं मैनेजर रविवार को कोडरमा से रवाना हुए। 17 से 19 वर्ष के चयनित पुरूष वर्ग के खिलाड़ियों में सोनू पासवान, आशीष यादव, राहुल यादव, सोनू कुमार, धीरज पासवान, सचिन पासवान, विक्की कुमार, उमेश कुमार, कुणाल कुमार, अमर कुमार (सभी कोडरमा) पंकज महतो (गिरिडीह) सुनील कुमार (हजारीबाग) आयुष गांधी, रूपेश कुमार, मनीष कुमार, अरबाज अली, नयन कुमार, एवं शिव कुमार सोनी (रामगढ़) शामिल है और ये सभी खिलाड़ी विभिन्न भार वर्ग में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगें। 17 एवं 19 वर्ष के महिला वर्ग में - ममता कुमारी, काजल कुमरी, आकांक्षा कुमारी, राजनंदनी, जूही कुमारी, एवं निशु कुमारी (कोडरमा) शामिल हैं। वहीं प्रशिक्षक के रूप में अनिल वर्णवाल, प्रदीप कुमार रजक, ममता कुमारी एवं सरीता कुमारी व मैनेजर के रूप में नीतिश कुमार पंडित, जितेंद्र शर्मा, कृष्णा कुमार एवं संगीता वर्णवाल रवाना हुए। उक्त जानकारी संघ के महासचिव अनिल वर्णवाल ने दी।