आग में झुलसकर दो बहनें गंभीर, रिम्स रेफर
गुरुवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के पांडेडीह में दो बहनें खाना बनाने के दौरान बुरी तरहा जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमुद पांडेय की छोटी पुत्री नन्दनी (1
कोडरमा: गुरुवार को कोडरमा थाना क्षेत्र के पांडेडीह में दो बहनें खाना बनाने के दौरान बुरी तरह झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमुद पांडेय की छोटी पुत्री नन्दनी (18) गैस पर खाना बना रही थी, तभी अचानक आग लग गई और वे आग की चपेट में आ गई। तत्पश्चात वह चिल्लाने लगी। उसकी चिल्लाने की आवाज सुन कर बड़ी बहन डॉली (20) उसे बचाने के लिये दौड़ी। अपनी छोटी बहन को बचाने के क्रम में वह भी आग में झुलस गई। इस दौरान आसपास के लोग आये और उन दोनों बहनों को सदर अस्पताल ले कर पहुंचे। स्थानीय चिकित्सक द्वारा दोनों बहनों का प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि छोटी बहन नंदनी करीब 90 प्रतिशत जल गई है, इसकी स्थिति गंभीर है। घटना को लेकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस बाबत कोडरमा पुलिस द्वारा इनके परिजनों से ब्यान लिया गया, क्योंकि दोनों बहनें कुछ बोलने की स्थिति में नहीं थी।