सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री समेत तीन घायल
थाना क्षेत्र अंतर्गत राँची पटना रोड स्थित जेजे काँलेज के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गये। घायलों का ईलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महेश कुमार 4 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी पिता महेश कुमार जानपुर कोडरमा और 25 वर्षीय विष्णु राम पिता ननकु राम कोठियार सतगावां निवासी सभी तिलैया की ओर जा रहे थे।
कोडरमा: थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची पटना रोड स्थित जेजे कॉलेज के समीप दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों का ईलाज सदर अस्पताल कोडरमा में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महेश कुमार, 4 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी, पिता महेश कुमार, जानपुर, कोडरमा और 25 वर्षीय विष्णु राम, पिता ननकु राम, कोठियार सतगावां निवासी सभी तिलैया की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में जेजे कॉलेज के समीप पीछे से एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों घायल हो गये। सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां सभी इलाजरत है। चिकित्सक के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर हैं।