कोरोना के 11 नए संक्रमित मिले, एक की हो चुकी है मौत
कोडरमा जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। यह जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। शनिवार को रिम्स से आज रिपोर्ट के अनुसार कोडरमा जिले में 11 नये संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें से मरकच्चो के एक मरीज की मौत गत 21 मई को ही कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में हो गई थी।
संवाद सहयोगी, कोडरमा: कोडरमा जिले में कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ती जा रही है। यह जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। शनिवार को रिम्स से आज रिपोर्ट के अनुसार कोडरमा जिले में 11 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें से मरकच्चो के एक मरीज की मौत गत 21 मई को ही कोडरमा के आइसोलेशन वार्ड में हो गई थी। उक्त मरीज मुंबई से ट्रक से मरकच्चो पहुंचा था। इसके बाद वह करीब सात दिनों तक मरकच्चो के क्वारंटाइन सेंटर में रहा था। यहां से बाद में वह दो दिनों तक अपने घर में रहा था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। वहीं अन्य 10 संक्रमितों के बारे में प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी प्रवासी हैं और विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों पर हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या जयनगर की है। स्वास्थ्य विभाग नए संक्रमितों के ट्रेवल हिस्ट्री और इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता करने में जुट गई है। वहीं सभी संक्रमितों को कोडरमा के होली फैमिली स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है। इधर, संक्रमितों की बढ़ती तादाद आम जनमानस की चिता बढ़ गई है।