गुजरात से पहुंचे 1569 प्रवासी, कोडरमा के 384
गुजरात में फंसे झारखण्ड के विभिन्न जिलों के करीब 1569 अप्रवासी शनिवार की सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वापी गुजरात से कोडरमा स्टेशन पहुंचे।
कोडरमा: गुजरात में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के करीब 1569 अप्रवासी शनिवार की सुबह श्रमिक स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वापी गुजरात से कोडरमा स्टेशन पहुंचे। यहां आने वाले सभी श्रमिकों को ट्रेन से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सुवीर रंजन व पंकज गिरी, रेलवे पुलिस एवं पुलिस जवानों द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उतारा गया। सभी श्रमिकों को जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया और स्टेशन परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बने काउंटर में उनका थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य जांच संबंधी अन्य सभी प्रक्रिया पूरी की गई। इस क्रम में कोरोना वायरस से बचाव हेतु श्रमिकों को मास्क दिया गया। एसडीओ विजय बर्मा ने श्रमिकों को कोरोना को लेकर सुरक्षा बरतने को कहा। मास्क का उपयोग व शारीरिक दूरी बनाये रखने के साथ-साथ 28 दिनों का होम क्वारंटाइन में रहने को कहा गया। झारखंड के कुल 20 जिलों के पहुंचे श्रमिक
बोकारो के 2, देवघर के 117, धनबाद के 23, दुमका के 15, पूर्वी सिंहभूम के 13, गढ़वा के 559, गिरीडिह के 44, गोड्डा के 111, हजारीबाग के 20, जामताड़ा के 13, खूंटी के 6, कोडरमा के 384, लातेहार के 1, लोहरदग्गा के 1, पाकुड के 1, रांची के 87, साहेबगंज के 20 एवं पश्चिमी सिंहभूम के 96 श्रमिक शामिल हैं। अलीगढ़ से करीब 17 स्टूडेंट्स पंहुचे कोडरमा स्टेशन
अलीगढ़ से झारखंड के करीब 17 स्टूडेंट्स को लेकर ट्रेन शनिवार को कोडरमा स्टेशन पहुंची। सभी स्टूडेंट्स का स्क्रिनींग किया गया। साथ ही पानी, नाश्ता के पैकेट्स देकर बसों के माध्यम से उनके गंतव्य जिलों में भेजा गया।