पांच विद्यालयों को मिला डिजिटल टीवी
संवाद सूत्र डोमचांच (कोडरमा) संपर्क फाउंडेशन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने
संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): संपर्क फाउंडेशन, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड के पांच विद्यालयों में डिजिटल टीवी उपलब्ध कराया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राधा सिंह व संपर्क फाउंडेशन के जिला समन्वयक नितेश कुमार सिंह व विकास कुमार ने टीवी वितरण किया।
नीतेश कुमार ने कहा कि नवाचार के माध्यम से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार होगा। बच्चे टीवी के माध्यम से गतिविधि आधारित शिक्षा प्राप्त कर और बेहतर कर सकते हैं। इससे सभी बच्चों को डिजिटल कंटेंट के माध्यम से पढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके लिए डिजिटल क्लास रूम विकसित किया जा रहा है। मौके पर उमेश सिन्हा, मनोज कुमार, राकेश कुमार, विजय दास, मनोज बाजपेयी, मीना कुमारी, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।