Move to Jagran APP

डा. राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेसियों ने किया याद

संवाद सूत्र झुमरीतिलैया (कोडरमा) भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती कांग

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 07:03 PM (IST)
डा. राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेसियों ने किया याद
डा. राजेंद्र प्रसाद को कांग्रेसियों ने किया याद

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिकू की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर शुक्रवार को मनाई गई। कांग्रेस जनों ने राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ईश्वर आनंद ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार वाले, सहज, सुशील स्वभाव के धनी प्रखर मेधावी डा. राजेंद्र प्रसाद को नमन कर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी उत्तर पुस्तिका पर शिक्षक ने ही लिखा था, एग्जामिनी इज बेटर देन एग्जामन। जयंती कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, प्रीति सहाय, जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, महासचिव नवनीत ओझा बंटी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, सचिव अरविद सेठ, सोशल मीडिया प्रभारी भोला दास, नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार, आशीष कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित रहे। संपन्न समाज में बच्चे अनाथ नहीं होते: प्रीति :

loksabha election banner

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ ने उपाध्यक्ष सारिका सिन्हा के आवास पर डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत महासभा की जिला अध्यक्ष प्रीति सहाय एवं अन्य सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया। इसमें दो अनाथ बच्चियों रामपुर गांव निवासी कंचन व तिलैया बस्ती निवासी सिमरन को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। प्रीति सहाय ने कहा कि आज देश को डा. राजेंद्र प्रसाद के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। संपन्न समाज में माता-पिता को खो चुके बच्चे भी कभी अनाथ नहीं हो सकते। हम सभी की सामाजिक व नैतिक जिम्मेदारी है कि उन बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, मदद दें। कार्यक्रम में सचिव शशि सिन्हा, रानी श्रीवास्तव, अंजना श्रीवास्तव, सुनैना सिन्हा, ज्योति सिन्हा, मानसी श्रीवास्तव, दिव्या सिन्हा, कृष्णा कुमार, अमित कुमार, विक्की कुमार आदि उपस्थित थीं। डा. राजेंद्र के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प :

मरकच्चो : सर्वोदय उच्च विद्यालय मरकच्चो में शुक्रवार को डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच भाषण व क्विज प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य धर्मचंद मंडल व अन्य शिक्षकों ने राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नेहा कुमारी, द्वितीय कुंदन कुमार नायक एवं तृतीय राधा कुमारी रहीं। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम गंगा ग्रुप, द्वितीय ब्रह्मपुत्र ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर गोदावरी ग्रुप रहा। सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक शिक्षक संतोष कुमार रवि, राजु प्रजापति, दीनानाथ प्रजापति, हरिपाल गुप्ता, सौरभ कुमार पांडेय, मो अतहर हसन, योगेंद्र प्रसाद,रामचन्द्र दास,छात्रा नेहा कुमारी गुप्ता, रानी कुमारी, खुशबु कुमारी, दीपमाला कुमारी, कोमल कुमारी, सुजीत कुमार साव, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.