Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती पर पर दिया जोर

संवाद सूत्र जयनगर (कोडरमा) प्रखंड के साहिबाडीह में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जयनगर म

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 08:02 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 08:02 PM (IST)
संगठन की मजबूती पर पर दिया जोर
संगठन की मजबूती पर पर दिया जोर

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के साहिबाडीह में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जयनगर मंडल कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख जयप्रकाश राम, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, जिला महामंत्री सुधीर सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चंदन बर्णवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी ने सभी अधिकारियों तथा सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि निश्चित तौर पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा हमेशा नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष प्रहार किया जाता है लेकिन विपक्ष तो विपक्ष होता है। हमें चाहिए कि नरेंद्र मोदी के क्रियाकलापों को पूरे देश में जन जन तक पहुंचाएं और उनकी उपलब्धियों को गिनाए। इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामदेव मोदी ने किया जबकि संचालन महामंत्री यमुना यादव ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र मोदी, सदानंद सिंह, मंटू पंडित, घनश्याम रजक, राजेंद्र राम, नीरज चंद्रवंशी, अशोक रजक, सुरेश राणा, सुनील सिंह, लक्ष्मण यादव, पप्पू साव, सुरेश साव, रंजीत यादव, किशोर पासवान, नीलकंठ सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.