झाविमो की बैठक में विस चुनाव पर चर्चा
प्रखंड के तेलोडीह पंचायत भवन में सोमवार को झारखंड विकास जिला युवा मोर्चा की बैठक की गई ।बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधान सभा चुनाव को धारदार बनाने पर जोर दिया गया।मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष बेदु साव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि भाजपा पार्टी बैनर व पोस्टर की पार्टी है।चमक दमक दिखाकर भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रही है जिसे जनता समझ चुकी है।
मरकच्चो (कोडरमा) : प्रखंड के तेलोडीह पंचायत भवन में सोमवार को झारखंड विकास जिला युवा मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को धारदार बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष बेदु साव उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए झाविमो जिलाध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि भाजपा पार्टी बैनर व पोस्टर की पार्टी है।चमक दमक दिखाकर भोली भाली जनता को ठगने का काम कर रही है, जिसे जनता समझ चुकी है। इस चुनाव में जनता उन्हें करारा जवाब देगी। बैठक को जिलाध्यक्ष के अलावा युवा जिलाध्यक्ष, केंद्रीय समिति सदस्य सुनील यादव, रमेश हर्षधर, जिला के वरीय उपाध्यक्ष सरफराज नवाज नगर अध्यक्ष मो. अरशद खान जावेद मस्तान महिला मोर्चा अध्य़क्ष प्रेमा यादव आदि ने भी संबोधित किया। संबोधन के पूर्व जिला व प्रखंड युवा मोर्चा कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें जिला युवा अध्यक्ष रामप्रसाद साव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव मो. शमशुल मियां, महासचिव अरुण कुमार यादव, को बनाया गया, जबकि जिला के विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष का भी चयन किया गया, जिसमें मरकच्चो युवा प्रखंड अध्यक्ष के लिए चन्दन पांडे, डोमचांच के लिए दीपक कुमार, सतगावां के लिए रोहित कुमार, जयनगर के लिए शिशुपाल सिंह, कोडरमा के लिए छोटी यादव, चंदवारा के लिए आशीष कुमार पांडे, झुमरीतिलैया के लिए आलोक कुमार यादव, को बनाया गया। वहीं जिला समिति सदस्य के लिए बलराम राणा, रामजी राम, जाबीर अंसारी के नाम शामिल हैं। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर राणा ने की, जबकि संचालन तेलोडीह पंचायत के मुखिया मनिदर राम ने किया।