मुहर्रम को ले शांति समिति की हुई बैठक
मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नवलशाही थाना परिसर में उप प्रमुख संगीता देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन थाना प्रभारी शाहिद रजा ने किया।
मरकच्चो (कोडरमा): मुहर्रम का त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने को लेकर नवलशाही थाना परिसर में उप प्रमुख संगीता देवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक का संचालन थाना प्रभारी शाहिद रजा ने किया। बैठक में थाना प्रभारी रजा ने पूरे थाना क्षेत्र के गांव वार जनता की समस्याओं से अवगत होकर अपने पूर्व के रूट पर ही सभी कमेटियों को मुहर्रम का जुलूस निकालने की बात कहते हुए सभी कमेटियों को जुलूस में दस से पन्द्रह सदस्यों को जवाबदेही देने व उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने की बात कही। मौके पर उप प्रमुख शमशूल खान, पूर्व मुखिया अर्जुन साहू, बेदू साव, बबून मोदी, मदन ¨सह, शिवलाल ¨सह, कमलेश शर्मा, किशोर यादव, जुम्मन मियां, अजीम अंसारी, कलीमउद्दीन अंसारी, मो. मुमताज, फरीद मियां, रामधनी यादव, संतोष साव, आनंद ¨सह, मो. मुख्तार, मो. कमरुद्दीन, महावीर राणा, मो कलाम, बासुदेव महतो, मो मुस्लिम, बाबूलाल पासवान, सुखदेव साव, स्थान देवव्रत ¨सह, हमलावर यादव समेत दर्जन लोग उपस्थित थे।