खेल से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास
आदर्श +2 उच्च विद्यालय मधवाटांड में शनिवार एक्टिीविटी डे के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर बालक वर्ग में नेहरु हाउस एवं गांधी हाउस एवं बालिका वर्ग में बिरसा एवं सुभाष के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जयनगर (कोडरमा): आदर्श +2 उच्च विद्यालय मधवाटांड में शनिवार एक्टिीविटी डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बालक वर्ग में नेहरु हाउस एवं गांधी हाउस एवं बालिका वर्ग में बिरसा एवं सुभाष के बीच खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में नेहरु हाउस ने दो पाली खेलकर 20 अंक अर्जित किये। वहीं गांधी हाउस ने भी दो पाली खेलकर निर्धारित समय में 20 अंक ही प्राप्त कर सके और इस तरह दोनों के बीच मैच बराबरी पर रहा। वहीं बालिका वर्ग में बिरसा हाउस ने दो पाली खेलकर 25 अंक अर्जित किया। वहीं सुभाष हाउस ने दो पाली खेलकर मात्र 23 अंक अर्जित किया। इस तरह बिरसा हाउस ने 2 अंकों से सुभाष हाउस को पराजित कर मैच को अपने नाम कर लिया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य पुनीत यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, उन्होंने कहा कि जीवन में जितनी पढाई की आवश्कता है उतना ही खेलकूद की भी आवश्यकता है। इसलिए बच्चों को पढाई के साथसाथ खेल कूद में भाग लेना चाहिए। निर्णायक की भूमिका मे खेल शिक्षक प्रदीप सिन्हा, महेन्द्र कुमार राणा, रंजीत यादव, शाहिद हुसैन ने निभाई।