Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया गांधी को याद

फोटो :::: 9 एवं 10 में है। संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा र

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 07:33 PM (IST)
पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया गांधी को याद
पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया गांधी को याद

फोटो :::: 9 एवं 10 में है।

loksabha election banner

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 71वां शहादत दिवस नगर कांग्रेस कार्यालय मे श्रद्धा पूर्वक बुधवार को मनाई गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकू ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से राष्ट्रपिता को याद किया एवं देश की आजादी में इनके बलिदान पर चर्चा की। राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु वरीय उपाध्यक्ष रामलखन पासवान पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनवारूल हक, गणेश स्वर्णकार, युवा नेता सईद नसीम, प्रेस प्रभारी संजय कुमार शर्मा, जिला सचिव सुरेश मोदी, असंगठित मजदूर अध्यक्ष भागीरथ पासवान ,मनरेगा जिला अध्यक्ष भोला दास, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैयाज कैसर, कोषाध्यक्ष माखन लाल शर्मा, राजेश कुमार तूरी ,जिला सचिव अर¨वद सेठ, सुबोध कुमार , पूर्व महिला जिलाध्यक्ष केसरी देवी, जिला महासचिव संजय सेठ, सोशल मीडिया जहीरूद्दीन ,विक्की कुमार केसरी, युवा नगर अध्यक्ष सहुद खान ,कार्यालय प्रभारी रिजवान अहमद, रियाज खान, युवा प्रखंड अध्यक्ष इकबाल खान,  नगर सचिव लक्ष्मण विश्वकर्मा,  हिमांशु शर्मा सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित हुएद्य तत्पश्चात तमाम कांग्रेसियों ने खादी ग्रामोद्योग स्थित गांधी आश्रम जाकर राष्ट्रपिता के मूर्ति पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। ::::::::::विद्यालय में बापू को दी गई श्रद्धांजलि::::::::::::::

झुमरीतिलैया: मेरिडिअन एकेडमी गुमो में बुधवार को राष्‌िर्ट्पता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पूरे विद्यालय परिवार की ओर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम प्राचार्य सुभय कुमार ने बापू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण किया। तत्पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बापू के तस्वीर पर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में प्राचार्य कुमार ने कहा कि कहा कि देश की आजादी में बापू का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने देशहित में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने बच्च्चों को उनके द्वारा बताए गए सत्य एवं अ¨हसा के मार्ग पर चलने को प्रेरित किया। इस अवसर वर्ग अष्टम की छात्रा सोनाली सोलंकी ने भी बापू की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर कॉर्डिनेटर विवेक माजी, मंटुलाल शर्मा, कुरेश शर्मा, मुरारी ¨सह, चितरंजन सिन्हा, आशुतोष कुमार, जमाल अब्दुल, गायत्री कुमारी, कामिनी सहाय, सुप्रिया गौरव इत्यादि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। गांधी को दी श्रद्धांजलि

कोडरमा: कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि के अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सुनील कुमार ¨सह, जिला जज प्रथम रमाशंकर ¨सह, जिला जज द्वितीय संजय कुमार ¨सह, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ,मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी विशाल श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मिथिलेश कुमार ¨सह, न्यायाधीश प्रभारी मो. उमर, मुन्सिफ लूसी सोरेन तिग्गा, न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी राजीव कुमार ¨सह, कमलेश बेहरा, मिस पूजा, सहित सभी न्यायालयकर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.