Move to Jagran APP

22 को होगा चुनाव अभियान का शंखनाथ : खालिद

लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। झारखंड के कोने-कोने से एक ही आवा•ा गूंज रही हैं, भाजपा की हो गयी नींद हराम-गरीब गुरबों की आवा•ा बाबूलाल। उक्त बातें झाविमो केंद्रीय महासचिव खालीद ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झाविमो कोडरमा में भाजपा को करारी शिकस्त देगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 08:06 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:06 PM (IST)
22 को होगा चुनाव अभियान का शंखनाथ : खालिद
22 को होगा चुनाव अभियान का शंखनाथ : खालिद

झुमरीतिलैया (कोडरमा): लोकसभा चुनाव में कोडरमा सीट से झाविमो सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। उक्त बातें झाविमो केंद्रीय महासचिव खालीद ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि झाविमो कोडरमा में भाजपा को करारी शिकस्त देगी। केंद्रीय सचिव सह कोडरमा प्रभारी सुरेश साव ने कहा कि रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग को धोखा दिया हैं। सुभाष चौक स्थित नगर कार्यालय में आयोजित मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बेदू साव ने की, जबकि संचालन अरशद खान ने किया। जिलाध्यक्ष बेदू साव ने बताया कि 22 जनवरी को झुमरीतिलैया ब्लॉक मैदान में राष्ट्रीय नेता सह पूर्व सांसद शरद यादव के साथ पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ता महासम्मेलन में लोकसभा चुनाव का संखनाद करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के कोने-कोने से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसकी तैयारी व्यापक रूप से की जा रही हैं। मौके पर केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य शोभा यादव,सरवर खान,डॉ नेजाम, जिला मंत्री राजेन्द्र ¨सह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हाशिम अन्सारी,उपाध्यक्ष अमानत खान,वरिष्ठ नेता रिटायर्ड डीएसपी रामशरण यादव, बलराम राणा, विजय यादव, जुगल किशोर शर्मा,¨पटू शुक्ला, उत्तम शर्मा, मो आ•ाद, अजय कुमार, मो रफाकत, सैफुला अंसारी, मो अली, रियाज मंसूरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.