शहादत दिवस पर कॉ. महेंद्र ¨सह को माले कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
जननायक का. महेन्द्र ¨सह की 15वीं शहादत दिवस पर भाकपा माले कार्यालय में बुधवार को उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट मौन रखा गया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार ने किया।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): भाकपा माले विधायक का. महेंद्र ¨सह की 15वीं शहादत दिवस पर भाकपा माले कार्यालय में बुधवार को उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर दो मिनट मौन रखा गया तथा उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार ने किया। इसके उपरांत बगोदर में होने वाले रैली में शामिल होने के लिए तिलैया पार्टी कार्यकर्ता रवाना हुए। इस अवसर पर पार्टी प्रभारी गीता मंडल, मोहन दत्ता, नीलम शहावादी, मनीषा ¨सह, नागेश्वर प्रसाद, प्रेम प्रकाश, संदीप कुमार, अमरजीत कौर,कोडरमा प्रखंड से तुलसी राणा, मो. शमीम असारी, वीरेंद्र ¨सह घटवार, अशोक साव, चंदवारा श्यामादेव यादव, वीरेंद्र यादव, कामेश्वर भारती, डोमचांच से रामधन यादव, राजेंद्र मेहता, विनोद पांडेय, बैजनाथ ¨सह, मरकच्चो से अशोक यादव, एम. चंद्रा, बहादुर यादव, जयनगर से मो. इब्राहिम अंसारी, राजकुमार पासवान, भोला यादव, विजय पासवान, सुरेंद्र ¨सह, मुन्ना यादव, राजेंद्र दास, महेश सोनी, अनवर अंसारी, सतगावां से सकलदेव यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित थे।