मूल्यवृद्धि के खिलाफ जेएमएम ने दिया धरना
झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी झुमरीतिलैया के तत्वाधान में सोमवार को पेट्रोल, गैस व खाद्यान पदार्थो के दामों लगातार हो रही बेतहाशा मूल्य बृद्दि के खिलाफ नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष राज्य व देश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कोडरमा: झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर कमेटी झुमरीतिलैया के तत्वाधान में सोमवार को पेट्रोल, गैस व खाद्यान पदार्थो के दामों लगातार हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि के खिलाफ नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। जेएमएम कार्यकर्ताओं ने नगर पर्षद कार्यालय के समक्ष राज्य व देश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भाजपा के लोग मूल्यवृद्धि पर रोक लगाने का वादा कर सत्ता में आयी। लेकिन भाजपा सरकार जब से सरकार में आयी है, मंहगांई लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण गरीबों एवं आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। मंहगाई के कारण लोगों को दो जून की रोटी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। नेताओं ने कहा कि यदि अविलंब पेट्रोल-डीजल, गैस के दाम कम नहीं किए गए तो बाध्य होकर जनता के सहयोग से जेएमएम सड़क पर उतरेगा। बाद में जेएमएम नेताओं ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा। मौके पर दीपक विश्वकर्मा, महेश वर्मा, नर्मला देवी, मिस्टर खान, निर्मला तिवारी, दीपक ¨सह, किशोरी तिवारी, चुरू महतो, मडवा मसोमात, कमला देवी, प्रमिला देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
चंदवारा (कोडरमा) चंदवारा झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के लोगों ने बढ़ती पेट्रोल, डीजल, केरोसिन तेल में वृद्धि को लेकर पार्टी कार्यालय से प्रखंड मुख्यालय परिसर तक रिक्शा पर सवार होकर एक रैली निकाली। यहां पहुंचकर रैली एक सभा में तब्दील हो गई। इस सभा के अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय एवं संचालन राजेश यादव ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र सांडिल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व बरही विधानसभा के प्रत्यासी विनोद विश्वकर्मा मौजूद थे। सभा के संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में दिन पर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है, महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जो यह समस्या का सामना जनता को झेलना पड़ रहा है। भाजपा की सरकार गरीबों पर शासन कर रही है। इस दौरान कई मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी के ²वारा सौंपा गया। मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम किशोर ¨सह, रामचंद्र शर्मा ,प्रयाग पंडित, सुधाकर यादव यदि लोग मौजूद थे।