Move to Jagran APP

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, देश को एकता की सीख दे रहा एनसीसी

Jharkhand. कोडरमा के ग्रिजली विद्यालय में एनसीसी के एक कार्यक्रम में राज्‍यपाल द्राैपदी मुर्मू ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोकर सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है एनसीसी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Fri, 14 Jun 2019 03:29 PM (IST)Updated: Fri, 14 Jun 2019 03:55 PM (IST)
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, देश को एकता की सीख दे रहा एनसीसी
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा, देश को एकता की सीख दे रहा एनसीसी

कोडरमा, जासं। एनसीसी पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोकर अपने रचनात्मक कार्यों से देश को सकारात्मक दिशा प्रदान करना कर रहा है। झारखंड के युवाओं को एनसीसी से ज्यादा से ज्यादा जुड़कर राष्ट्र की सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है। उक्त बातें झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रीजली विद्यालय परिसर में एनसीसी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" कार्यक्रम के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि एनसीसी न केवल सामरिक, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी पूरे भारत को एकसूत्र में बांधने की दिशा में कार्य कर रहा है।देश के विभिन्न प्रांतों में आपदा के दौरान एनसीसी के कैडेट जन सहयोग के कार्य में आगे बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। रक्तदान, पौधरोपण जैसे सामाजिक कार्यों में भी इनकी भागीदारी अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2015 को की थी।

देश की राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का आह्वान देश के विभिन्न प्रांतों में बसे लोगों की सामाजिक व सांस्कृतिक विविधता के बावजूद लोग आपस में एकता के सूत्र में बंधे रहे और एक दूसरे की संस्कृति को अपनाने सम्मान करें, इसी उद्देश्य से किया था। विविधता में एकता आदि काल से ही भारत देश की पहचान व ताकत रही है। इसे संजोकर रखने के साथ आगे और मजबूत करना हम सबों का दायित्व है।

एनसीसी देश की सबसे बड़ी युवा शक्ति और युवा संगठन होने के नाते इस परंपरा को बखूबी आगे बढ़ा रहा है। इसके लिए एनसीसी के कैडेट्स बधाई के पात्र हैं। इससे पूर्व राज्यपाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत एनसीसी के कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व राज्यपाल के कोडरमा पहुंचने पर एनसीसी के बिहार झारखंड के डीजीपी मेजर जनरल आरके गुप्ता,  कोडरमा के उपायुक्त  डॉ भुवनेश प्रताप सिंह, प्रभारी एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने उनका स्वागत किया। मौके पर कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक जानकी यादव, ग्रिजली विद्यालय कोडरमा के निदेशक अविनाश सेठ समेत सैकड़ों गणमान्य लोगों के अलावा बिहार झारखंड के एनसीसी के कैडेट्स उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.