3.5 लाख नकद समेत आठ लाख के गहने की चोरी
जयनगर थाना से मात्र एक किलोमीटर दूरी कन्या मध्य विद्यालय के समीप नूरइस्लाम, नूरमोहम्मद तथा शाहनूर आलम के एक ही घर से अज्ञात चोरों ने साढे तीन लाख नगद,
जयनगर (कोडरमा): जयनगर थाना कन्या मध्य विद्यालय के समीप नूर इस्लाम, नूर मोहम्मद तथा शाहनूर आलम के घर से चोरों ने शनिवार रात साढे़ तीन लाख नकद व 8 लाख रुपये के जेवरात तथा डेढ़ लाख के कांसा- पीतल के बर्तन की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार की सुबह इंस्पेक्टर केपी यादव, थाना प्रभारी रवि किशोर प्रसाद दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। नूर इस्लाम, नूर मोहम्मद तथा शाहनूर आलम तीनों सगे भाई हैं। नूर इस्लाम की पुत्री की शादी एक माह बाद होने वाला थी, इसके लिए नूर इस्लाम व अन्य भाइयों ने साढ़े तीन लाख नकद, 8 लाख के जेवरात, लगभग डेढ़ लाख के बर्तन खरीदकर रखा था। वहीं एक माह पूर्व नूर इस्लाम ने अपने पुत्र की शादी की थी जिसे गिफ्ट में प्राप्त जेवर सहित अन्य सामान भी शामिल थे। शादी की तैयारी को लेकर नूर मोहम्मद अपने रिश्तेदारों के यहां बाहर गए थे। जबकि दो भाई अपने कमरों में सो रहे थे। इसी बीच शनिवार की रात चोरों ने घर का मुख्य दरवाजा तोड़ अंदर घुस आए। वहीं घर के अंदर बंद 8 कमरे का ताला तोड़कर प्रवेश किया और घटना को अंजाम दिया। घर में चोरी की जानकारी मिलते ही नूर इस्लाम घर पहुंचे देखा विभिन्न कमरों में रखे सामान गायब हैं। नूर इस्लाम, शाहनूर आलम ने बताया कि गोदरेज में बहू को मिले जेवर व पुत्री को देने के लिए जेवर जो लगभग 8 लाख का था रखा हुआ था।