ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं: प्रमुख
स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर के खेल मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनुराधा रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक उपाध्याय, खेल महाकुंभ के राज्य समन्वयक रियाज खान आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जयनगर (कोडरमा): स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय जयनगर के खेल मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जय प्रकाश राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनुराधा रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक उपाध्याय, खेल महाकुंभ के राज्य समन्वयक रियाज खान आदि ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रमुख जय प्रकाश राम ने कहा कि निश्चित तौर पर सरकारी स्कूल के बच्चों में भी काफी प्रतिभा है। जरूरत है इन्हें निखारने की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार ने सरकारी विद्यालय के बच्चों में भी खेल की भावना पैदा करते हुए उनके प्रतिभा को निखार लाने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल महाकुंभ के जरिए प्रत्येक पंचायत से 15 छात्र तथा 15 छात्राओं का चयन कर प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन कराया जा रहा है। इसके पश्चात जिला स्तर के खेल महाकुंभ में प्रखंड स्तर से 30 छात्र तथा 30 छात्राओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभिभावक, शिक्षक तथा शिक्षिकाएं भी बच्चों को खेल के प्रति रुचि जगाएं और उन्हें जागरूक करें। कार्यक्रम को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अनुराधा रानी, समाजसेवी केदार यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, वर्टिकल जंप, स्टैं¨डग ब्रांड जंप, शटल रन, बॉल थ्रो, 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमल क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार यादव, शिक्षक अनवर खालिद कुरैशी, धनेश्वर राणा, वीरेंद्र साव, वशिष्ठ पांडेय, राज किशोर बैठा, ललन ¨सह, हंसराज ¨सह, मनोहर बर्णवाल, सत्येंद्र कुमार, समाजसेवी चूरन खान सहित कई शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र और छात्राएं उपस्थित थीं।