हनुमंत प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ को ले निकली कलशयात्रा
प्रखंड के अमजो में आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा स मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 महिलाएं तथा कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का उद्घाटन वाराणसी के यज्ञ आचार्य पंडित श्री हरेंद्र द्विवेदी याज्ञिक विशिष्ट कर्मकांड तथा पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।
जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के अमजो में आयोजित नौ दिवसीय श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा स मारुति नंदन महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1100 महिलाएं तथा कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का उद्घाटन वाराणसी के यज्ञ आचार्य पंडित श्री हरेंद्र द्विवेदी याज्ञिक विशिष्ट कर्मकांड तथा पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आचार्य पंडित श्री हरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि यज्ञ समाज, परिवार, देश को जोड़ता है, तोड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भी चाहिए कि वह एक दूसरे से प्रेम करें द्वेष की भावना ना रखें। कलश यात्रा अमजो स्थित यज्ञ मंडप से निकल कर पंडियाडीह, पिपचो, बेहराडीह, तिलोकरी होते हुए बराकर नदी उत्तरवाहिनी घाट पर पहुंची जहां यज्ञाचार्ज हरेंद्र द्विवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कलश में जल भरा गया। पुण: कलश यात्रियों ने माथे पर कलश लेकर अमजो स्थित यज्ञ मंडप पहुंचे और कलश को स्थापित किया। इस दौरान कलश यात्री धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सछ्वावना जगे, विश्व का कल्याण हो, जय माता दी, जय श्री राम, हर हर महादेव आदि जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जबकि कलश यात्रियों के आगे आगे गाजे-बाजे के धुन और डीजे के धुन पर युवा व महिलाएं थिरक रहे थे। वहीं राम-सीता, लक्ष्मण, हनुमान आदि कई देवी-देवताओं के जीवंत झांकी भी निकाली गई थी। यज्ञ समिति के लोगों ने बताया कि 8 मार्च को मंडप पूजन, 9 मार्च को अग्नि भगवान का अरणी मंथन 10 मार्च को हवन, 11 मार्च को हवन, 12 मार्च को नगर भ्रमण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि 13 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। वहीं 14 मार्च को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा। जबकि 15 मार्च को सामूहिक हवन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। वहीं दूसरी ओर 16 मार्च को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा। समिति के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन संध्या 7 बजे से श्री पर भजनानंद शरण जी महाराज अयोध्या तथा श्रीमती संगीता सुमन भागलपुर के द्वारा संगीतमयी प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम दुगोला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुदर्शन यादव अरवल (बिहार) तथा शिव शंकर यादव धनबाद (झारखंड) के बीच मुकाबला होगा। कार्यक्रम का संचालन सरस्वती पब्लिक उच्च विद्यालय पावर हाउस डंडाडीह के प्राचार्य अर्जुन चौधरी कर रहे थे। इस अवसर पर प्रमुख जय प्रकाश राम, स्थानीय मुखिया उषा देवी, मुखिया भीम यादव, समाजसेवी केदारनाथ यादव, सुरेश यादव, श्रीकांत यादव, पुनीत यादव, रामदेव यादव, महेंद्र राणा, भोला यादव, मणिलाल पांडेय, लक्ष्मण चंद्र यादव, अरुण राणा, रामजी यादव, सुनील यादव, गणपत यादव सहित कई लोग शामिल थे।