स्कूली बच्चों ने गीत व नृत्य पर बांधा समा
जयनगर प्रखंड के चेहाल में आदर्श युवा क्लब व आदर्श बाल क्लब बाराटोला के तत्वावधान में छठ पूजा के शुभ अवसर पर हर वर्ष भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धघाटन स्थानीय मुखिया अंजू देवी व आजसू नेता श्रीकांत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में आदर्श युवा क्लब व आदर्श बाल क्लब के प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
जयनगर (कोडरमा): जयनगर प्रखंड के चेहाल में आदर्श युवा क्लब व आदर्श बाल क्लब बाराटोला के तत्वावधान में छठ पूजा के शुभ अवसर पर हर वर्ष भांति इस वर्ष भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया अंजू देवी व आजसू नेता श्रीकांत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम में आदर्श युवा क्लब व आदर्श बाल क्लब के प्रतिभागियों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं भ्रूण हत्या, दहेज हत्या आदि कई विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर समाज को एक नया संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत छठ भोजपुरी गीत Xह्नह्वश्रह्ल;छठी घाट चले ऐ देवरूXह्नह्वश्रह्ल; पर आरती कुमारी, रीता कुमारी, गीता कुमारी, कांति कुमारी द्वारा नृत्य कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय मुखिया अंजू देवी ने क्षेत्र के लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि छठ पूजा ¨हदुओं का सबसे बड़ा पवित्र पर्व है। छठव्रती पूरे आस्था के साथ झारखण्ड व अन्य राज्यों में धूम धाम से मनाते हैं। श्रीकांत यादव ने बच्चों द्वारा किया गया नाटक का प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चे काफी प्रतिभाशाली हैं। मौके पर संजय पासवान, पवन यादव, अशोक रजक, सरयू शर्मा, बह्मदेव राणा, उमेश यादव, रविकान्त दास, भोला यादव, शिवशंकर ¨सह, राजकुमार यादव, मंगलदेव रजक, प्रदीप पासवान, बलराम यादव आदि कई लोग मौजूद थे।