दिव्यांगों को तिरस्कार नहीं बल्कि प्यार चाहिए: अमित
प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में सोमवार को जिला समाज कल्याण विभाग तथा स्वयंसेवी संस्था एलिम्को के द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार अंचल अधिकारी विजय हिमराज खलखो प्रमुख जयप्रकाश राम डॉ सोनी कुमारी डॉ रंजन कुमार सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में सोमवार को जिला समाज कल्याण विभाग तथा स्वयंसेवी संस्था एलिम्को द्वारा दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो, प्रमुख जयप्रकाश राम, डॉ सोनी कुमारी, डॉ रंजन कुमार सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आज भी दिव्यांगों के प्रति लोगों की गलत धारणाएं हो गई है। इसे दूर कर इनके प्रति सहयोग एवं सहानुभूति रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति की जिदगी काफी कष्ट भरी होती है। घर परिवार वाले अगर मानसिक सहयोग ना दें तो व्यक्ति अंदर से टूट जाता है। वास्तव में लोगों में तिरस्कार की वजह से दिव्यांग स्व केंद्रित जीवनशैली व्यतीत करने को विवश हो जाता है। आज दिव्यांगों को तिरस्कार नहीं, बल्कि उन्हें प्यार की आवश्यकता है। अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलखो ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने दिव्यांग परिवारों को भरपूर प्यार दें, ताकि समाज में उसे कुछ कर दिखाने का जज्बा हो। शिविर में लगभग 20 लोगों का दिव्यांगता जांच की गई और तुरंत उसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया गया। जबकि लगभग 200 दिव्यांगों का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ जमा लिया गया, ताकि उन्हें जरूरत के अनुसार यंत्र दिया जा सके। जांच शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अभय भूषण, डॉ राजीवकांत पांडेय, डॉ रंजन कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ सोनी कुमारी, नेत्र सहायक प्रभाकर कुमार शामिल थे। इस अवसर पर प्रमुख जयप्रकाश राम, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार तिवारी, सुनील कुमार, महिला पर्यवेक्षिका माधुरी कुमारी, भरत किशोर, आशा कुमारी, तारा बेला, गौरव कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।