हेमंत की सरकार करेगी राज्य का विकास
प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक सह मिलन समारोह संपन्न हो गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पांडेय केंद्रीय समिति सदस्य प्रोफेसर उमेश राम सहित कई लोग उपस्थित थे।
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र पांडेय, केंद्रीय समिति सदस्य प्रोफेसर उमेश राम सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में राज्य को विकास के पटरी पर लाने के बजाय बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। अब हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली सरकार राज्य को विकास के दिशा में आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं को कार्यकर्ता ढूंढ कर सरकार तक पहुंचाएं ताकि उनका समाधान किया जा सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह ने किया जबकि संचालन बाजो दास ने किया। इस अवसर पर वसीर उद्दीन खान, प्रखंड सचिव रामेश्वर यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद आलम, संदीप कुमार पांडेय, इस्लाम अंसारी, बाल गोविद बिहारी, कौशर खान, लेयाकुल खान, सुरेश राम, जफर अंसारी, त्रिवेणी पांडेय, मोहन राणा, दिलीप दास, बैजनाथ दास, निजाम अंसारी, शंभू नाथ यादव, वासुदेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।