पैक्सों में किसानों के धान की खरीदारी शुरू
कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप के आदेश पर जयनगर प्रखंड के परसाबाद तथा डंडाडीह पैक्स में किसानों के धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को परसाबाद पैक्स में कई किसानों के धान की अधिप्राप्ति की गई। इसका उद्घाटन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर प्रसाद पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विकास कुमार सहित कई किसानों के धान की अधिप्राप्ति की गई।
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): कोडरमा के उपायुक्त रमेश घोलप के आदेश पर जयनगर प्रखंड के परसाबाद तथा डंडाडीह पैक्स में किसानों के धान की खरीदारी शुरू कर दी गई है। बुधवार को परसाबाद पैक्स में कई किसानों के धान की अधिप्राप्ति की गई। इसका उद्घाटन प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष सुरेश कुमार स्वर्णकार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान विकास कुमार सहित कई किसानों के धान की अधिप्राप्ति की गई। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शंकर प्रसाद ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों के धान को 18 रुपए 15 पैसे प्रति किलो खरीदेगी साथ ही 1.85 रुपये किसानों को बोनस देगी। अर्थात किसानों के धान प्रति क्विटल 20 रू किलो खरीदेगी। वहीं उन्होंने कहा कि धान की अधिप्राप्ति सिर्फ निबंधित किसानों के ही किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि जिन किसानों के निबंधन नहीं हुए हैं वे अपना आधार कार्ड, बैंक का पासबुक तथा जमीन की कॉपी लगाकर संबंधित राजस्व कर्मचारी के पास जमा करा सकते हैं। इसका फॉर्म पैक्स अध्यक्ष के पास उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे किसानों का निबंधन सीओ के माध्यम से जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पास भेजा जाएगा तत्पश्चात 3 दिन में उनके मोबाइल पर मैसेज आ जाएंगे। साथ ही उनके अधिप्राप्ति धानों के दाम एक सप्ताह के अंदर भुगतान कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल डंडाडीह पैक्स तथा परसाबाद पैक्स में किसानों की धान अधिप्राप्ति की जा रही है। किसान इन दोनों पैक्सों में अपने धान को बेच सकते हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य दुलारचंद पासवान, विकास कुमार, रविद्र कुमार, अभिमन्यु यादव, सूरज राणा, अशोक यादव, गोविद यादव, कृष्णदेव यादव, श्रीकांत ठाकुर, शिव शंकर यादव, राजकमल आदि उपस्थित थे।