बांग्लादेश के घुसपैठियों के प्रवेश पर रोक लगाए सरकार
कोडरमा स्थानीय दूर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिन्दु परिषद का 55 वां स्थापना दिवसमनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिन्दु परिषद के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह विहिप हजारीबाग विभाग के मंत्री मनोज चंद्रवंशी जिला परिषद सदस्य पवन सिंह पुजा प्रबंध समिति जयनगर के अध्यक्ष सुरेन्द्र भाई मोदी सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): स्थानीय दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद का 55 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, विहिप हजारीबाग विभाग के मंत्री मनोज चंद्रवंशी, जिला परिषद सदस्य पवन सिंह, पूजा प्रबंध समिति जयनगर के अध्यक्ष सुरेन्द्र भाई मोदी सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप हजारीबाग विभाग के मंत्री मनोज चंद्रवंशी ने कहा 123 देशों विश्व हिदू परिषद की शाखाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के रोहिग्या के माध्यम से जो घुसपैठिए भारत में प्रवेश कर रहे हैं, उसे शीघ्र ही रोका जाए। जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का स्थापना श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दिन1964 में महाराष्ट्र में संदीपनी आश्रम में हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिव गोलवरकर के आह्वान पर समस्त पंथों एवं धर्माचार्य, शंकराचार्य की सहमति पर इस संगठन की स्थापना की गई थी। आज विश्व के किसी भी देश जहां पर हिंदू निवास करते हैं, वहां विहिप का संगठन हिंदुओं के हितों के लिए सदैव तत्पर रहता है। कार्यक्रम को कार्यकारी जिला अध्यक्ष दीनानाथ पांडेय, जिला परिषद सदस्य पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद मोदी, जिला मंत्री अजय कुमार बर्मा, सदानंद सिंह, सुरेन्द्र भाई मोदी, राजकुमार यादव सहित कई लोगों ने संम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष महेश पांडेय ने किया। मौके पर राजनारायण सिंह, बीरेन्द्र कुमार, प्रमिला बर्णवाल, शशिकान्त प्रसाद, राजेश साव, संतोष साव, सुनील सिंह, सरोज सोनी, रामविलास स्वर्णकार, मनोज सोनी,भातु राम, रामवतार सिंह, विनोद साव सहित कई लोग मौजूद थे।