Move to Jagran APP

जैन युवक समिति ने किया दीपावली मिलन का आयोजन

जैन युवक समिति के द्वारा झुमरीतिलैया के राजगढि़या रोड स्थित भगवान महावीर उद्यान पार्क में दीपावली नाइट मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार झांझरी परिवार ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन सुशील छाबड़ा राज छाबड़ा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 07:43 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 07:43 PM (IST)
जैन युवक समिति ने किया दीपावली मिलन का आयोजन
जैन युवक समिति ने किया दीपावली मिलन का आयोजन

झुमरीतिलैया (कोडरमा): जैन युवक समिति के द्वारा झुमरीतिलैया के राजगढि़या रोड स्थित भगवान महावीर उद्यान पार्क में दीपावली नाइट मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार झांझरी परिवार ने किया, जबकि दीप प्रज्वलन सुशील छाबड़ा राज छाबड़ा ने किया। वहीं लक्की ड्रा विमल बड़जात्या ने किया। कार्यक्रम में महिला-पुरुष एवं बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में नवीन पांड्या और उनके कलाकारों के द्वारा डांडिया कार्यक्रम कराया गया। इस संगीतमय डांडिया कार्यक्रम में सभी लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था थी, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। वार्ड पार्षद ¨पकी जैन ने जैन युवक समिति के सभी सदस्यों को इस कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सभी लोग एक मंच के रूप में एकत्रित होते हैं। मौके पर बेस्ट कपल का अवॉर्ड शैलेश सेठी व सुनीता सेठी को मिला। बेस्ट डांडिया कपल अवार्ड रौनक कासलीवाल और आशिक सेठी को मिला। बेस्ट ड्रेस मेल का अवॉर्ड सुमित सेठी को मिला बेस्ट ड्रेस फीमेल का अवॉर्ड दिव्या छाबड़ा को मिला बेस्ट डांडिया मेल का अवॉर्ड अनिल पंड्या, बेस्ट डांडिया फीमेल का अवॉर्ड प्रियंका छाबड़ा, बेस्ट डांडिया ग्रुप खुशबू सेठी ग्रुप को मिला। अंत में पारितोषिक वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन समाज के अध्यक्ष विमल बड़जात्या ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.