मासिक गुरुगोष्ठी में मतदाता जागरूकता का मिला विशेष निर्देश
प्रखंड संसाधन कोडरमा में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोडरमा चंडीचरण राय की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षको के बीच मुख्य बातों में ज्ञानसेतु पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रखंड संसाधन कोडरमा में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कोडरमा चंडीचरण राय की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षको के बीच मुख्य बातों में ज्ञानसेतु पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इसके अलावे आधार रेखीय आंकलन 15-20 अप्रैल 2019 के बीच में पूर्ण करने का आदेश दिया गया। प्रखंड के सभी शिक्षकों को इलेक्शन कोडरमा एप्प अपलोड कराते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा गया। वहीं एमडीएम के लिए एसएमएस करने और यू डायस व् एसडीपी को जल्द जमा करने के निर्देश दिये गये। सभी विद्यालयों को एमडीएम के अंतर्गत बर्तन के रिप्लेसमेंट हेतु राशि की मांग प्रतिवेदन देने को कहा गया एवं 2019-20 के वर्गवार नामांकित छात्र संख्या की भी मांग की गई। गोष्टी में श्री राय ने विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने,18 वर्ष से उपर सभी वयस्क व्यक्तियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने पर जोर दिया गया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार वर्णवाल, बबीता कुमारी, रिसोर्स शिक्षक उमेश कुमार यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता, संकुल साधन सेवी अभिषेक मंडल, अमित श्रीवास्तव, एमआइएस मो.साजिद, मीनाक्षी कुमारी, प्रतिमा देवी के अलावा कई शिक्षक उपस्थित थे।