Move to Jagran APP

स्कूली बच्चों ने रंगों से उकेरी अपनी भावनाएं

प्रकाश पर्व के अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल, असनाबाद में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आइंस्टीन हाउस, रमण हाउस, कलाम हाउस और न्यूटन हाउस के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला के साथ संदेश को भी जीवंत का दिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 07:05 PM (IST)
स्कूली बच्चों ने रंगों से उकेरी अपनी भावनाएं
स्कूली बच्चों ने रंगों से उकेरी अपनी भावनाएं

झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रकाश पर्व के अवसर पर इंडियन पब्लिक स्कूल, असनाबाद में सोमवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आइंस्टीन हाउस, रमण हाउस, कलाम हाउस और न्यूटन हाउस के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। रंगों के माध्यम से बच्चों ने अपनी कला के साथ संदेश को भी जीवंत का दिया। करे योग रहे निरोग, जल संरक्षण,पर्यावरण की सुरक्षा जैसे संदेश को रंगोली में लिखकर बच्चों ने रंगोली की खूबसूरती में चार चांद लगा दिया।  मौके पर स्कूल निदेशक ,धर्मेन्द्र कुमार ¨सह ने सभी प्रतिभागियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी । रंगोली प्रतियोगिता में आइंस्टीन हाउस को प्रथम,न्यूटन हाउस को द्वितीय एवं कलाम हाउस को तृतीय स्थान मिला। वहीं दूसरी ओर सोमवार को बचपन प्ले स्कूल में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। स्कूल को मिट्टी के दीये, रंगोली, और बच्चों द्वारा बनाई चीजों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बचपन ए प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा, बीएड कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. संजीता कुमारी ने भगवान लक्ष्मी गणेश की पूजा करके की। उसके पश्चात स्कूल की प्रधानाचार्या ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इधर, मेरिडिअन एकेडमी, गुमो में दीपावली पर्व के सुअवसर पर जूनियर वर्ग में थाल सजाओ एवं सीनियर वर्ग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारो सदनों गंगा, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ, बाल श्रम, पर्यावरण बचाओ, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में गंगा सदन प्रथम एवं गोदावरी व कावेरी सदन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त रिया वर्मा, अर्जल, श्रेया, निकिता आदि ने भी एक आकर्षक रंगोली भी बनाई। वहीं थाल सजाओ प्रतियोगिता में कृष्णा सदन प्रथम, गोदावरी सदन द्वितीय एवं गंगा सदन तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रतिभागियों का उत्साहव‌र्द्धन करते हुए निदेशक डॉ. एस.एन. कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों के अन्दर रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। प्राचार्य सुभय कुमार ने भी सभी को दीपावली एवं छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम कॉर्डिनेटर बिबेक माजी, सुप्रिया गौरव, कामिनी सहाय आदि की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

loksabha election banner

वहीं दीपावली के त्योहार पर बिशुनपुर आश्रम रोड स्थित कृष्णा निकेतन स्कूल के प्रांगण में रंगोली बनाओ, लैंप बनाओ ,दिया सजाओ और सलाद बनाओ ओर सजाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, इसमें चारों हाउस चैतन्या, चाणक्या, टैगोर ओर विवेकानंद हाउस के छात्र छात्रओं ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर निदेशक सह प्राचार्य राजीव राजवंश ने बच्चों को बताया कि दीपावली क्यों मनाई जाती है। जयनगर: आदर्श +2 उच्च विद्यालय, मधवाटांड़ में दीपावली धनतेरस के शुभअवसर पर विद्यालय के सिनीयर ¨वग्स और जूनियर विग्स के चारों हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य पुनीत यादव ने रंगोली प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को और सभी बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.