गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ..
गुमला : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ. नारा के साथ गुमला में चार दिवसीय गणपति महोत्स
गुमला : गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ. नारा के साथ गुमला में चार दिवसीय गणपति महोत्सव सोमवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन हवन आरती के बाद प्रतिमा को ट्रक पर सजाया गया और रामगढ़ की बैंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक जुलूस निकाली गई। ज्योति संघ परिसर से ब्लू डायमंड सोसायटी की विसर्जन जुलूस निकाली गई। बैंड की धुन में युवा शहर के मुख्य मार्गों में नाचते थिरकते हुए सिसई रोड स्थित तालाब पहुंचे जहां मूर्ति का विसर्जन किया गया। विसर्जन जुलूस में सोसायटी के सदस्यों में उत्साह और उमंग का भाव था। भगवान गणपति की जयजयकार करते हुए मूर्ति का विसर्जन किया गया। वहीं नवयुवक संघ द्वारा भी देशभक्ति गीतों के साथ गणपति का विसर्जन किया। विसर्जन जुलूस में अध्यक्ष मनोज कुमार ¨सह, सचिव शशि कुमार बंटी, बाघम्बर ओहदार, मनोज चौधरी, अमिताभ भारती, जितेन्द्र ¨सह, लाल चन्द्र शेखर नाथ शाहदेव, प्रकाश मोहन ¨सह, भास्कर कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। जुलूस में काफी संख्या में बच्चे बच्चियां भी शामिल थे। जुलूस के आगे-आगे तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।